मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजगढ़ जिले में हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

भोपाल : सोमवार, अगस्त 10, 2026

 

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजगढ़ जिले के पचोर-सारंगपुर मार्ग पर अत्यधिक बारिश के कारण हुई दुर्घटना में यात्रियों की असामयिक मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया है।

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने  मृतकों के परिजन को 4-4 लाख की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इस दुर्घटना में लापता नागरिकों की खोजबीन जारी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजन को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

 

सम्बन्धित खबरें