एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय एयर पिस्टल टीम को बधाई कमलजीत सिंह और सुरुचि इंदरसिंह ने 10 मीटर मिश्रित युगल पिस्तौल स्पर्धा में जीता स्वर्ण

  • Admin
  • Sep 25, 2026
  • 8,013 views

भोपाल | 25 सितंबर 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स-2026 की 10 मीटर मिश्रित युगल पिस्तौल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों कमलजीत सिंह और सुरुचि इंदरसिंह को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय युगल टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है।

डॉ. यादव ने खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने देश को गौरवान्वित किया है।

सम्बन्धित खबरें