विश्व रेबीज दिवस पर भोपाल में निकलेगी साइकिल रैली रेबीज से बचाव, समय पर उपचार और पशु टीकाकरण को लेकर लोगों को किया जाएगा जागरूक

  • Admin
  • Sep 24, 2026
  • 2,019 views

 

भोपाल | 24 सितंबर 2026

विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर 28 सितंबर को भोपाल में जन-जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। संचालनालय पशुपालन एवं डेयरी और झपीगो (Jhpiego) के संयुक्त तत्वावधान में होने वाली इस रैली के जरिए लोगों को रेबीज की रोकथाम और बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी।

साइकिल रैली संचालनालय पशुपालन एवं डेयरी परिसर से शुरू होगी। विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए रैली एमपीटी बोट क्लब पहुंचेगी, जहां इसका समापन किया जाएगा।

रैली के दौरान आमजन को रेबीज से बचाव के उपायों, समय पर उपचार कराने और पशुओं के टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा।

लुई पास्चर की पुण्यतिथि पर मनाया जाता है दिवस

विश्व रेबीज दिवस हर वर्ष 28 सितंबर को मनाया जाता है। यह दिवस प्रसिद्ध फ्रांसीसी वैज्ञानिक और माइक्रोबायोलॉजिस्ट लुई पास्चर की पुण्यतिथि के अवसर पर मनाया जाता है।

इस दिवस का उद्देश्य रेबीज जैसी घातक बीमारी की रोकथाम के साथ लोगों में जागरूकता बढ़ाना और बीमारी से बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी आमजन तक पहुंचाना है।

 

सम्बन्धित खबरें