निर्मित एवं निर्माणाधीन चिकित्सा महाविद्यालयों का संचालन राज्य शासन द्वारा किया जाएगा

  • Admin
  • Sep 24, 2026
  • 1,109 views

भोपाल | 24 सितंबर 2026
राज्य शासन ने निर्मित और निर्माणाधीन चिकित्सा महाविद्यालयों के संचालन को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। शासन के अनुसार, जिन चिकित्सा महाविद्यालयों का निर्माण राज्य शासन द्वारा किया गया है या जो राज्य शासन के मद से निर्माणाधीन हैं, उनका संचालन और संधारण राज्य शासन द्वारा ही किया जाएगा।
शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन चिकित्सा महाविद्यालयों को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत संचालन के लिए निजी क्षेत्र को नहीं सौंपा जाएगा।
इस निर्णय के तहत राज्य शासन द्वारा निर्मित तथा वर्तमान में निर्माणाधीन चिकित्सा महाविद्यालयों के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी शासन के पास ही रहेगी।

सम्बन्धित खबरें