जोरंडाझरिया में पूरी हुई वर्षों पुरानी आस, 10 लाख से बना सामुदायिक भवन

  • Admin
  • Oct 07, 2026
  • 8,794 views

 

जशपुर,  7 अक्टूबर 2026। जशपुर की फरसाबहार तहसील के ग्राम पंचायत जोरंडाझरिया के ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही सामुदायिक भवन की मांग अब पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक विष्णु देव साय के विधायक मद से स्वीकृत 10 लाख रुपये की लागत से गांव में सामुदायिक भवन का निर्माण पूरा हो गया है। इससे ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक आयोजनों के लिए गांव में ही सुविधाजनक और स्थायी स्थान उपलब्ध हो गया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण अधोसंरचना और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जोरंडाझरिया में सामुदायिक भवन का निर्माण ग्रामीणों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कराया गया है।

सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए मिलेगी सुविधा

नए सामुदायिक भवन का उपयोग सामाजिक कार्यक्रमों, बैठकों और अन्य सामुदायिक गतिविधियों के लिए किया जा सकेगा। अब ग्रामीणों को विभिन्न आयोजनों के लिए दूसरे स्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

गांव में स्थायी सामुदायिक भवन उपलब्ध होने से सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। विशेष अवसरों और सामूहिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए ग्रामीणों को अब स्थानीय स्तर पर ही उपयुक्त स्थान मिल सकेगा। इससे आयोजनों को लेकर होने वाली असुविधा भी कम होगी।

मांग पूरी होने पर ग्रामीणों में खुशी

सामुदायिक भवन का निर्माण पूरा होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लंबे समय से सामुदायिक भवन की जरूरत महसूस की जा रही थी। मांग को प्राथमिकता देते हुए राशि स्वीकृत कर भवन का निर्माण कराया गया, जिससे पूरे गांव को एक महत्वपूर्ण सुविधा मिली है।

ग्रामीणों के मुताबिक क्षेत्र में सड़क, भवन सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। इससे गांवों में विकास को गति मिल रही है और आम लोगों के लिए जरूरी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो रही हैं।

सम्बन्धित खबरें