युवाओं से किया वादा निभाया, 2027 में साल में दो बार होगी MPPSC राज्य सेवा परीक्षा

  • Admin
  • Nov 21, 2026
  • 2 views

भोपाल : 20 नवंबर 2026

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने युवा वर्ष 2027 में राज्य सेवा परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित कराने की घोषणा की थी। इसी संकल्प को पूरा करते हुए वर्ष 2027 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है। इससे लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अपनी पढ़ाई और परीक्षा की बेहतर योजना बनाने का अवसर मिलेगा। साथ ही वे अपने सपनों को साकार करने की दिशा में अधिक व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ सकेंगे।

पारदर्शी और समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। वर्ष 2027 में दो बार राज्य सेवा परीक्षा आयोजित करने का निर्णय इसी दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

सम्बन्धित खबरें