मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जतारा विधायक हरिशंकर खटीक की माताजी के निधन पर जताया शोक

  • Admin
  • Nov 21, 2026
  • 1 views

पलेरा, 21 नवंबर 2026।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को टीकमगढ़ जिले के पलेरा नगर पहुंचकर जतारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरिशंकर खटीक की माताजी रामबाई खटीक के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री विधायक के निज निवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

मुख्यमंत्री ने हरिशंकर खटीक और उनके परिवारजनों के प्रति आत्मीय संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें इस कठिन समय में ढांढस बंधाया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

सम्बन्धित खबरें