संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने किया माजुली के सत्रों का भ्रमण

  • Admin
  • Oct 15, 2026
  • 8,985 views

औनियाटी और उत्तर कमलाबाड़ी सत्र के सत्राधिकारों से की मुलाकात, मिशिंग जनजातीय क्षेत्र में अखंड भागवत पाठ में भी हुए शामिल

माजुली। 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर तथा विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के संगठन मंत्री रघुनंदन ने 13 अक्टूबर को एक दिवसीय भ्रमण के दौरान असम के सत्र नगरी माजुली का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यहां के प्रमुख वैष्णव सत्रों के दर्शन किए और सत्राधिकारों तथा भक्त-वैष्णवों से संवाद किया।

कमलाबाड़ी घाट से माजुली पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले श्रीश्री औनियाटी सत्र के दर्शन किए। इसके बाद सत्राधिकार पीतांबर देव गोस्वामी से भेंट कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने श्रीश्री उत्तर कमलाबाड़ी सत्र का भी भ्रमण किया और वहां के सत्राधिकार जनार्दन देव गोस्वामी से मुलाकात कर विचारों का आदान-प्रदान किया।

दोनों सत्रों के दर्शन और सत्राधिकारों व भक्त-वैष्णवों के साथ संवाद के बाद अधिकारियों ने कहा कि इस भ्रमण के दौरान उन्हें माजुली की कला-संस्कृति, भौगोलिक परिवेश और जनसांख्यिकीय संरचना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं।

अखंड भागवत पाठ में हुए शामिल

भ्रमण के दौरान संघ के अधिकारी मिशिंग जनजातीय क्षेत्र के बाहपरा नामघर में आयोजित अखंड भागवत पाठ कार्यक्रम में भी पहुंचे। यहां उन्होंने भागवत श्रवण किया और श्रद्धापूर्वक प्रणाम किया। उन्होंने धार्मिक आयोजनों के माध्यम से गुरुजनों की कला-संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने के प्रयासों की सराहना करते हुए आयोजकों और उपस्थित लोगों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

दोपहर बाद अधिकारी ऑफलामुख घाट से माजुली से रवाना हुए। इस दौरान उत्तर असम प्रांत के सह व्यवस्था प्रमुख कानुराम डेका सहित अन्य कार्यकर्ता उनके साथ उपस्थित रहे।

सम्बन्धित खबरें