विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योग की महत्वपूर्ण भूमिका – रविंद्र कान्हेरे जी

  • Admin
  • Oct 10, 2026
  • 666 views

अखिल भारतीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारम्भ, 11 क्षेत्रों के 254 विद्यार्थी सहभागी

होजाई (असम), 9 अक्तूबर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित अखिल भारतीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ होजाई स्थित शंकरदेव विद्या निकेतन, गीता आश्रम में हुआ। प्रतियोगिता में देश के 11 क्षेत्रों के 254 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।

उद्घाटन समारोह में विद्या भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र कान्हेरे जी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि योग विद्यार्थियों में शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, एकाग्रता, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योग की अहम भूमिका है। उन्होंने प्रतिभागियों को खेल भावना और समर्पण के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने तथा योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्या भारती के सह संगठन मंत्री श्रीराम आरावकर जी, पूर्वोत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री डॉ. पवन तिवारी, रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मानवेंद्र दत्ता चौधरी जी, अखिल भारतीय योग संयोजक राजेश जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन वन्दे मातरम् के साथ हुआ।

#VidyaBharati

 

 

 


 

सम्बन्धित खबरें