तसर रेशम पालन को बढ़ावा: 10 पालकों को मिले 5 हजार स्वस्थ डिंब समूह, 70 हजार की सरकारी सब्सिडी

  • Admin
  • Oct 01, 2026
  • 3,662 views

बीजापुर, 1 अक्टूबर 2026।

 जिले के मिन्कापल्ली क्षेत्र में तसर रेशम उत्पादन ग्रामीण परिवारों के लिए स्वरोजगार और अतिरिक्त आय का मजबूत जरिया बनता जा रहा है। तसर रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्षेत्र के 10 रेशम पालकों को कुल 5 हजार स्वस्थ डिंब समूह वितरित किए गए हैं। शासन की सब्सिडी से हितग्राहियों को कम लागत में गुणवत्तापूर्ण कोसा उत्पादन का अवसर मिल रहा है।

तसर रेशम उत्पादन के लिए स्वस्थ डिंब समूह बीएसएमटीसी वरम्, आंध्र प्रदेश से प्राप्त किए गए हैं। इन डिंब समूहों का कुल मूल्य करीब 80 हजार रुपए है, जिस पर शासन की ओर से 70 हजार रुपए की सब्सिडी प्रदान की गई है। हितग्राहियों को इसके लिए केवल 10 हजार रुपए का अंशदान देना पड़ा।

इस सहायता से रेशम पालकों पर आर्थिक भार कम हुआ है। साथ ही गुणवत्तापूर्ण कोसा उत्पादन के लिए आवश्यक स्वस्थ डिंब समूह की उपलब्धता भी सुनिश्चित हुई है।

गुणवत्तापूर्ण कोसा उत्पादन से बढ़ेगी आमदनी

स्वस्थ डिंब समूह मिलने से तसर रेशम पालकों को बेहतर गुणवत्ता का कोसा उत्पादन करने में मदद मिलेगी। इससे उनकी आमदनी बढ़ने की उम्मीद है। योजना से लाभान्वित कामेश्वर ने बताया कि शासन की सब्सिडी से रेशम पालन के लिए आवश्यक सामग्री प्राप्त करना आसान हुआ है। इससे बेहतर उत्पादन के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का अवसर मिलेगा।

मिन्कापल्ली क्षेत्र में तसर रेशम उत्पादन को मिल रहा प्रोत्साहन ग्रामीण परिवारों को स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार और अतिरिक्त आय के अवसर उपलब्ध करा रहा है। इससे ग्रामीणों की आजीविका को मजबूती मिलने के साथ रेशम उत्पादन को भी बढ़ावा मिल रहा है।

सम्बन्धित खबरें