ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग से की मुलाकात

 

नई दिल्ली, 12 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में सहयोगी देश के रूप में वियतनाम की भागीदारी का स्वागत किया।

बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-वियतनाम द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की। दोनों देशों के संबंधों को मई 2026 में वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव और वियतनाम के राष्ट्रपति टो लैम की भारत यात्रा के दौरान उन्नत समग्र रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया गया था।

दोनों प्रधानमंत्रियों ने आपसी हित से जुड़े विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने भारत और वियतनाम के बीच साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

भारत-वियतनाम संबंधों को बताया महत्वपूर्ण

भारत और वियतनाम के बीच संबंध लंबे समय से चली आ रही मित्रता, साझा सभ्यतागत विरासत, परस्पर विश्वास और समझ पर आधारित हैं। वियतनाम भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति का प्रमुख स्तंभ है और दक्षिण-पूर्व एशिया के साथ भारत के व्यापक संवाद में महत्वपूर्ण साझीदार है।

सम्बन्धित खबरें