ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरस से की मुलाकात

नई दिल्ली, 11 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस से मुलाकात की। गुटेरस ने चौथी बार ब्रिक्स सम्मेलन की अध्यक्षता करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी।

बैठक में दोनों नेताओं ने बहुध्रुवीयता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने समकालीन वैश्विक वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद समेत बहुपक्षीय संस्थानों में सुधार की आवश्यकता पर भी बल दिया।

दोनों नेताओं ने मौजूदा वैश्विक चुनौतियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इनमें जारी संघर्ष, नौवहन की स्वतंत्रता, सतत विकास, मानव-केंद्रित कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), नवीकरणीय ऊर्जा में प्रगति और वैश्विक खाद्य सुरक्षा प्रमुख रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस को उनके शेष कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

सम्बन्धित खबरें