मीडियाकर्मियों को स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा सुरक्षा देने की तैयारी, योजना के प्रारूप पर सुझाव आमंत्रित

  • Admin
  • Nov 01, 2026
  • 8,658 views

1 से 30 नवंबर तक ईमेल के माध्यम से भेज सकेंगे सुझाव, जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया प्रारूप

गरियाबंद, 01 नवंबर 2026।

छत्तीसगढ़ में कार्यरत मीडियाकर्मियों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य शासन ने पहल की है। इसके लिए ‘छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना–2026’ का प्रारूप तैयार किया गया है। योजना के प्रारूप और इसके क्रियान्वयन के संबंध में 1 से 30 नवंबर 2026 तक सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।

योजना का प्रारूप जनसंपर्क विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.dprcg.gov.in पर प्रकाशित किया गया है। मीडियाकर्मी प्रारूप का अवलोकन कर योजना के प्रावधानों और इसके क्रियान्वयन से जुड़े अपने सुझाव ईमेल के माध्यम से chhattisgarhmediakarmi@gmail.com पर भेज सकते हैं।

सुझाव भेजने के लिए एक माह की अवधि निर्धारित की गई है। प्राप्त सुझावों के आधार पर योजना के प्रारूप और उसके क्रियान्वयन से जुड़े पहलुओं पर विचार किया जाएगा।

सम्बन्धित खबरें