मुख्यमंत्री निवास में मोहन यादव ने विधि-विधान से की दीपावली पूजा-अर्चना माता महालक्ष्मी और भगवान गणेश से प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की

  • Admin
  • Nov 08, 2026
  • 8,543 views

भोपाल, 8 नवंबर 2026।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीपावली के पावन अवसर पर भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता महालक्ष्मी और विघ्नहर्ता भगवान गणेश की आराधना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।

हर घर में सुख-शांति और समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री यादव ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि माता महालक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा से हर घर सुख, शांति और समृद्धि से आलोकित हो। उन्होंने कामना की कि समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली बनी रहे और दीपावली का पर्व सभी के लिए मंगलमय हो।

सम्बन्धित खबरें