बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाने पर मुख्यमंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी की सराहना मोहन यादव ने सुरक्षा बलों के शौर्य के सम्मान को बताया प्रशंसनीय; नक्सलवाद से मुक्ति को इस दीपावली की विशेष उपलब्धि बताया

  • Admin
  • Nov 08, 2026
  • 0 views

भोपाल, 8 नवंबर 2026।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बस्तर में वीर जवानों के साथ दीपावली मनाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सुरक्षाकर्मियों को दीप पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अपने संदेश में कहा कि बस्तर में वीर जवानों के साथ दीपावली मनाकर प्रधानमंत्री मोदी ने सुरक्षाबलों के शौर्य और पराक्रम को जो सम्मान दिया है, वह प्रशंसनीय है।

नक्सलवाद से मुक्ति को बताया दीपावली की विशेष उपलब्धि

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश सहित पूरे देश का नक्सलवाद से मुक्त होना इस दीपावली को और भी गौरवमयी एवं विशेष बनाता है।

उन्होंने इस अवसर पर देश की सुरक्षा में तैनात सभी वीर जवानों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके शौर्य और समर्पण के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

सम्बन्धित खबरें