भारतीय एग्रो इकोनॉमिक रिसर्च सेंटर ने बजट 2027-28 के लिए सौंपे सुझाव

  • Admin
  • Nov 17, 2026
  • 1,580 views

लुधियाना/नई दिल्ली।

भारतीय किसान संघ की दो दिवसीय (17 व 18 नवंबर 2026) अखिल भारतीय कार्यकारणी बैठक श्री दुर्गा माता मंदिर, बी आर एस नगर, लुधियाना (पंजाब) में गौ माता पूजन, भारत माता व भगवान बलराम जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर ध्वजारोहण के साथ प्रारंभ हुई।

बैठक के द्वितीय सत्र में केंद्रीय बजट बैठक 27-28 में रखे गए सुझावों व मांगों पर चर्चा के साथ ही भारतीय एग्रो इकोनॉमिक रिसर्च सेंटर व #FPO माही फेडरेशन द्वारा दिए सुझावों की जानकारी बैठक में रखी गई।

भारतीय एग्रो इकोनॉमिक रिसर्च सेंटर

आगामी आम केन्द्रीय बजट (वर्ष 2027-28) के लिए भारतीय एग्रो इकोनॉमिक रिसर्च सेंटर के अखिल भारतीय अध्यक्ष प्रमोद चौधरी जी ने केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण जी की अध्यक्षता में आयोजित बजट पूर्व बैठक में कृषि क्षेत्र से संबंधित सुझाव रखे…..

1. समस्या – रासायनिक खाद् अनुदान का लाभ सभी किसानों को नहीं मिलता।

सुझाव – वर्तमान में रासायनिक खाद पर दिये जाने वाला अनुदान कंपनियों को न देकर, उक्त अनुदान की राशि प्रति एकड़ के अनुपात में सीधे किसानों को DBT के माध्यम से दी जाए। ताकि जैविक खेती करने वालों को भी इसका लाभ मिल सकेगा एवं गौ आधारित जैविक खेती प्रोत्साहित होगी। तथा रासायनिक खाद का आयात कम होगा।

परिणाम – सभी किसानों को लाभ मिलने से जैविक उपयोग बढ़ेगा तथा रासायनिक खाद का उपयोग कम होने से आयात बिल कम होगा।

​2. समस्या – स्वास्थ्य चिकित्सा महंगी होने के बाद भी आम किसानों को आयुष्मान योजना का लाभ नहीं मिलता।

सुझाव – बी.पी.एल से ऊपर के सभी किसानों को भी आयुष्मान योजना में शामिल किया जाए।

​3. किसानी प्रकृति पर निर्भर होने से, प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए एक फण्ड की स्थापना हो। जिसमें 1 रूपये प्रति लीटर पेट्रोल एवं डीजल की बिक्री से Recurring शुल्क लिया जाए।

4. ​समस्या – शहरों की अपेक्षा गांव में बुनियादी विकास का अभाव होने से पलायन हो रहा है।

सुझाव – इक्विटी बाजार में निवेशकों को, प्राप्त होने वाला Long turn Capital gain को पुनः कर मुक्त किया जाए, यदि पूरा संभव न हो तो कम से कम जो निवेशक ग्रामीण क्षेत्र में निवेश करें, उन्हें इस कर से मुक्त रखा जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा, साथ-साथ इसी से नया रोजगार उत्पन्न होने से पलायन रूकेगा।

​5. समस्या – किसानों को कृषि उत्पाद का लाभकारी मूल्य नहीं मिलता।

सुझाव – कृषि उत्पाद, अति आवश्यक वस्तु होने से इसके भाव बाजार में सस्ते रखने पड़ते हैं, जिससे कृषक लाभकारी मूल्य से वंचित रहते हैं। कृषि को लाभदायक बनाने के लिए किसानों को प्रति एकड़ प्रति वर्ष एक निश्चित राशि डीबीटी द्वारा दी जाए तो इस अंतर की पूर्ति होगी।

​6. फसल बीमा का कार्य प्राईवेट कम्पनियों के स्थान पर सरकार स्वयं करे।

​7. कृषि क्षेत्र में Infrastructure विकास, कृषि शिक्षा, कृषि क्षेत्र एवं कृषि प्रसंस्करण में अनुसंधान के लिए बढ़ोतरी कर पर्याप्त राशि का बजट में आवंटन हो, तभी ग्रामीण क्षेत्र आत्मनिर्भर हो सकेगा।

 

 

 


 

सम्बन्धित खबरें