नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों की मुलाकात, साझा हितों पर सहयोग बढ़ाने पर जोर

  • Admin
  • Nov 17, 2026
  • 1,619 views

रायपुर, 17 नवंबर 2026।

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मंगलवार को नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ आगमन पर रेड्डी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मुलाकात के दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों ने साझा हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। साथ ही दोनों राज्यों के बीच निरंतर संवाद और आपसी सहयोग बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर तेलंगाना के जल संसाधन मंत्री एन. रेड्डी, छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील, तेलंगाना के मुख्य सचिव संजय जाजू, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत तथा छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग के सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो उपस्थित थे।

इसके अलावा तेलंगाना के मुख्यमंत्री के सचिव, जल संसाधन विभाग के सचिव और दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

सम्बन्धित खबरें