मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मां रामचंडी के दरबार में की पूजा-अर्चना

  • Admin
  • Oct 24, 2026
  • 3,146 views

प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना लेकर गढ़फुलझर स्थित मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री

महासमुंद, 24 अक्टूबर 2026। 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर स्थित मां रणेश्वर रामचंडी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां रामचंडी से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति के साथ प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ग्राम गढ़फुलझर में बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज द्वारा आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम में शामिल होने से पहले उन्होंने रामचंडी मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद धर्मेंद्र प्रधान, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक संपत अग्रवाल सहित बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज के पदाधिकारी, समाजजन और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

सम्बन्धित खबरें