दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया नमन श्रमिकों और किसानों के अधिकार, सम्मान और कल्याण के लिए समर्पित रहा उनका जीवन; राष्ट्रहित, स्वदेशी विचार और सामाजिक समरसता के प्रति योगदान को किया याद

  • Admin
  • Nov 10, 2026
  • 4,532 views

भोपाल, 10 नवंबर 2026।

 

 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने श्रमिकों और किसानों के अधिकार, सम्मान एवं कल्याण को अपने जीवन का ध्येय बनाने वाले स्वर्गीय दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती पर उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रहित, स्वदेशी विचार और सामाजिक समरसता के प्रति दत्तोपंत ठेंगड़ी का समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेगा। संगठन निर्माण के क्षेत्र में उनका अतुलनीय योगदान भी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

सम्बन्धित खबरें