इंदौर में साध्वी कुमुदलता जी से मिले मुख्यमंत्री मोहन यादव, लिया आशीर्वाद नृसिंह वाटिका पहुंचकर की सौजन्य भेंट, साधु-संतों के मार्गदर्शन को बताया समाज के नैतिक और आध्यात्मिक विकास का आधार

  • Admin
  • Nov 16, 2026
  • 5,432 views

इंदौर : सोमवार, 16 नवम्बर 2026

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार शाम अपने इंदौर प्रवास के दौरान स्थानीय नृसिंह वाटिका पहुंचकर अनुष्ठान आराधिका महासती साध्वी कुमुदलता जी से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने साध्वी जी का अभिवादन किया, उनका कुशलक्षेम जाना और आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने साध्वी जी के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपरा में संत-महात्माओं तथा आध्यात्मिक गुरुओं का सदैव विशिष्ट स्थान रहा है। संतों का सान्निध्य और मार्गदर्शन समाज को नैतिक मूल्यों, सदाचार, सेवा, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि संतों के विचार और उपदेश व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ समाज में प्रेम, शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करते हैं। उनके मार्गदर्शन से मानवीय संवेदनाओं, परोपकार और सेवा भावना को भी प्रोत्साहन मिलता है।

जैन समाज ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत

इस अवसर पर श्री श्वेताम्बर जैन श्रावक संघ के ट्रस्टियों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। उन्हें साफा पहनाकर सम्मानित किया गया और स्मृति चिह्न के साथ नवकार मंत्र भेंट किया गया।

कार्यक्रम में नगरीय आवास एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, विधायक अनिल जैन, सुमित मिश्रा सहित जैन समाज के अनेक गणमान्यजन और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सम्बन्धित खबरें