कैप्टन स्मित मच्छार के अदम्य साहस की सराहना; अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग

  • Admin
  • Oct 04, 2026
  • 8,975 views

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की दो दिवसीय अखिल भारतीय पदाधिकारी बैठक ईटानगर में संपन्न

ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की दो दिवसीय अखिल भारतीय पदाधिकारी बैठक 2 एवं 3 अक्तूबर 2026 को ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश में संपन्न हुई। बैठक में वर्तमान शैक्षणिक परिदृश्य, विद्यार्थियों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों, संगठनात्मक कार्य तथा आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। अरुणाचल प्रदेश सहित पूर्वोत्तर भारत में छात्रावासों की स्थिति, देशभर में हो रहे छात्रसंघ चुनावों, छात्रसंघ बहाली तथा अखिल भारतीय छात्रावास सर्वेक्षण 2026 को विशेष चर्चा में रखा गया। शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों और विद्यार्थियों की लोकतांत्रिक भागीदारी को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक में कैप्टन स्मित मच्छार के साहस की सराहना करते हुए उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग की गई।

बैठक में देशभर में संपन्न छात्रसंघ चुनावों और उनमें अभाविप के प्रदर्शन की समीक्षा की गई। पंजाब विश्वविद्यालय में 15 वर्षों के पश्चात ऐसा हुआ है कि किसी संगठन ने लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की है, यहाँ अभाविप ने पुनः अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की। हरियाणा विश्वविद्यालय में 38 में से 33 सीटों पर अभाविप विजयी रही। उत्तराखंड में 92 कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव हुए, जिनमें 64 कॉलेजों में अभाविप विजयी रही तथा 54 कॉलेजों में अध्यक्ष पद पर अभाविप के प्रत्याशी निर्वाचित हुए। दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्यक्ष, सचिव और सह-सचिव पद पर अभाविप विजयी रही। केरलम के संस्कृत महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की सभी 14 सीटों पर जीत दर्ज कर अभाविप ने क्लीन स्वीप किया। गुवाहाटी विश्वविद्यालय में तीन सीटों पर अभाविप विजयी रही। छात्रसंघ चुनावों के माध्यम से विद्यार्थियों की लोकतांत्रिक भागीदारी और छात्र प्रतिनिधित्व को मजबूत करने पर जोर देते हुए प्रत्येक राज्य में नियमित छात्रसंघ चुनाव बहाल किए जाने की आवश्यकता पर विशेष चर्चा हुई।

बैठक में SEIL 60 एवं SEIL यात्रा के माध्यम से पूर्वोत्तर भारत में पिछले छह दशकों से चल रहे राष्ट्रीय एकात्मता के कार्य को गति देने पर भी विचार किया गया। अभाविप की अखिल भारतीय पदाधिकारी बैठक पहली बार ईटानगर में आयोजित हुई है, लेकिन पूर्वोत्तर भारत में विद्यार्थियों के विषयों तथा राष्ट्रीय एकात्मता के लिए अभाविप का कार्य पिछले 60 वर्षों से निरंतर चल रहा है। SEIL के माध्यम से पूर्वोत्तर भारत के विद्यार्थियों और देश के अन्य हिस्सों के विद्यार्थियों के बीच संवाद, संपर्क एवं आत्मीय संबंधों को बढ़ाते हुए उन्हें राष्ट्रीय एकात्मता के सूत्र में जोड़ने का कार्य निरंतर किया जाता रहा है। बैठक में 72वें राष्ट्रीय अधिवेशन, सदस्यता अभियान 2026, परिसर संपर्क एवं सक्रियता, जनजातीय विद्यार्थी कार्य, संत शिरोमणि रविदास जी के 650वें प्राकट्य वर्ष, श्री गुरु तेगबहादुर जी के बलिदान के 350 वर्ष, आपातकाल विरोधी आंदोलन के 50 वर्ष, प्रा. यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार सहित विभिन्न राष्ट्रीय एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई।

 

 

 


 

सम्बन्धित खबरें