चौदह कोसी परिक्रमा के बाद रामलला के दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

  • Admin
  • Nov 19, 2026
  • 6,358 views

इस सप्ताह करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन, ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गूंज रहा मंदिर परिसर

अयोध्या, 19 नवंबर 2026। चौदह कोसी परिक्रमा के बाद अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे रामभक्त बड़ी संख्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन कर रहे हैं। इस सप्ताह अब तक लगभग दो लाख श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर चुके हैं। मंदिर परिसर लगातार ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गूंज रहा है।

गुरुवार को चौदह कोसी परिक्रमा संपन्न होने के बाद भी अयोध्या में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी हुई है। परिक्रमा पूरी करने के बाद श्रद्धालु अपने आराध्य श्रीराम के दर्शन के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन हजारों की संख्या में रामभक्त दर्शन कर रहे हैं।

आस्था और साधना से जुड़ी चौदह कोसी परिक्रमा में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। सरयू तट, प्राचीन मंदिरों, कुंजों और गुप्तार घाट से होकर गुजरने वाली इस पदयात्रा के बाद श्रीरामलला के दर्शन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आध्यात्मिक आनंद का अवसर बन रहे हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन और सुरक्षा बलों ने सुगम दर्शन एवं बेहतर प्रबंधन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं। मंदिर परिसर सहित पूरे नगर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा और सुचारु दर्शन व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


 

सम्बन्धित खबरें