दीपावली पर स्थानीय उत्पादों को अपनाएं, मध्यप्रदेश को निवेश और रोजगार का केंद्र बनाएं: चेतन्य काश्यप एमएसएमई मंत्री ने नागरिकों, उद्यमियों, निवेशकों और स्टार्टअप साथियों को दी शुभकामनाएं; हर युवा नवाचारी और उद्यमी को वैश्विक पहचान दिलाने का संकल्प दोहराया

  • Admin
  • Nov 07, 2026
  • 1,532 views

भोपाल, 7 नवंबर 2026।

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने प्रकाश के महापर्व दीपावली पर प्रदेश के नागरिकों, उद्यमियों, निवेशकों और नवाचार के प्रतीक स्टार्टअप साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है।

अपने शुभकामना संदेश में मंत्री काश्यप ने कहा कि दीपों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा का प्रकाश लेकर आए। उन्होंने कामना की कि देश और प्रदेश के उद्योग तथा स्टार्टअप निरंतर प्रगति करें और विकास की नई ऊंचाइयों को छुएं।

एमएसएमई को आत्मनिर्भर भारत की रीढ़ मानती है सरकार

काश्यप ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को आत्मनिर्भर भारत की रीढ़ मानती है। सरकार का संकल्प है कि प्रदेश का हर उद्यमी और हर युवा नवाचारी वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाए और सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचे।

'वोकल फॉर लोकल' अपनाने की अपील

एमएसएमई मंत्री ने दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों से 'वोकल फॉर लोकल' को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को गर्व के साथ अपनाकर प्रदेश के उद्यमियों और कारोबारियों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से मध्यप्रदेश को निवेश और रोजगार का दीप स्तंभ बनाया जा सकता है। मंत्री ने आशा व्यक्त की कि दीपावली का यह पर्व प्रदेश के उद्योगों, स्टार्टअप और उद्यमशीलता के क्षेत्र में नई ऊर्जा और प्रगति का संदेश लेकर आएगा।

सम्बन्धित खबरें