बिहान योजना से जशपुर की महिलाओं को मिल रही नई पहचान, ईंट निर्माण से आत्मनिर्भर बनीं सरिता बाई

  • Admin
  • Oct 31, 2026
  • 8,654 views

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से मिला एक लाख रुपये का ऋण बना स्वरोजगार का आधार, सालाना दो लाख रुपये से अधिक की आय अर्जित कर रहीं

जशपुरनगर, 31 अक्टूबर 2026।

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन की बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की नई राह खोल रही है। योजना के माध्यम से महिलाएं स्व-सहायता समूहों से जुड़कर स्वरोजगार अपना रही हैं और अपनी मेहनत व उद्यमशीलता से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। कई महिलाएं अपनी आय बढ़ाकर ‘लखपति दीदी’ के रूप में नई पहचान बना रही हैं।

जशपुर जिले में भी ऐसी कई महिलाएं हैं, जिन्होंने शासकीय योजनाओं और स्व-सहायता समूहों से मिले सहयोग को अपनी मेहनत से सफलता में बदला है। इनमें मनोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत चड़िया की निवासी सरिता बाई भी शामिल हैं, जिन्होंने ईंट निर्माण के व्यवसाय को अपनी आजीविका का मजबूत आधार बनाया है।

एक लाख रुपये के ऋण से शुरू किया ईंट निर्माण का व्यवसाय

सरिता बाई ने वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत एक लाख रुपये का ऋण लेकर ईंट निर्माण का व्यवसाय शुरू किया। अपनी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों से उन्होंने इस व्यवसाय को आगे बढ़ाया। आज उनके द्वारा बनाई गई ईंटों की मांग प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले मकानों के साथ-साथ निजी निर्माण कार्यों में भी है।

सालाना दो लाख रुपये से अधिक की आय

ईंट निर्माण के व्यवसाय से सरिता बाई प्रतिवर्ष दो लाख रुपये से अधिक की आय अर्जित कर रही हैं। स्वरोजगार के माध्यम से उन्होंने आर्थिक आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। उनका प्रयास ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणादायी है, जो अपनी मेहनत और उद्यमशीलता के बल पर परिवार की आय बढ़ाना चाहती हैं।

ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की नई राह

जशपुर जिले की महिलाओं की सफलता बताती है कि बिहान योजना और स्व-सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं। महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बनने के साथ अपने परिवार की खुशहाली और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा दे रही हैं। सरिता बाई की सफलता इस बात का उदाहरण है कि योजनाओं का लाभ लेकर मेहनत और लगन से आत्मनिर्भरता की राह बनाई जा सकती है।

सम्बन्धित खबरें

कोई सम्बन्धित खबर नहीं मिली।