मंडला में काफिला रुकवाकर बच्चों के बीच क्यों पहुंचे सीएम मोहन?

  • Admin
  • Oct 12, 2026
  • 3,493 views

टटारी में स्कूल के बच्चों से सीएम ने किया आत्मीय संवाद, मन लगाकर पढ़ने-लिखने के लिए किया प्रेरित


अचानक अपने बीच मुख्यमंत्री को देखकर खिल उठे बच्चों के चेहरे, विद्यालय में छाया उत्साह


मंडला, 12 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मंडला जिले के टटारी में एक निजी पब्लिक स्कूल पहुंचकर बच्चों को सुखद आश्चर्य में डाल दिया। टटारी हेलीपेड जाते समय मुख्यमंत्री ने अपना काफिला रुकवाया और विद्यालय की प्रार्थना सभा में शामिल विद्यार्थियों के बीच पहुंच गए। मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच पाकर बच्चे और शिक्षक प्रसन्न हो उठे। उस समय विद्यालय में बच्चों की नियमित प्रार्थना सभा चल रही थी।
प्रार्थना सभा में बच्चों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को परमपिता परमेश्वर से सभी के कल्याण की प्रार्थना करते देखा तो वे उनके बीच पहुंच गए। उन्होंने बच्चों से स्नेहपूर्वक बातचीत की, उनके नाम पूछे और यह भी जाना कि वे किस कक्षा में पढ़ते हैं तथा उनकी पढ़ाई कैसी चल रही है।
मन लगाकर पढ़ने-लिखने की दी सीख
मुख्यमंत्री ने बच्चों को दुलारते हुए मन लगाकर पढ़ने-लिखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बच्चों के साथ उनका संवाद सहज, आत्मीय और अपनत्व से भरा रहा। मुख्यमंत्री की इस अप्रत्याशित उपस्थिति से विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे और विद्यालय परिसर में हर्ष तथा उत्साह का माहौल बन गया।

सम्बन्धित खबरें

कोई सम्बन्धित खबर नहीं मिली।