लोकभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

  • Admin
  • Oct 26, 2026
  • 9,886 views

ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता के साथ शासकीय दायित्व निभाने का लिया संकल्प

रायपुर, 26 अक्टूबर 2026। 

लोकभवन में सोमवार से सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शुरुआत हुई। इस अवसर पर लोकभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रशासनिक कार्यों में ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता बनाए रखने की शपथ ली। यह सप्ताह 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक मनाया जाएगा।

‘सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी’ की दिलाई गई शपथ

कार्यक्रम में राज्यपाल की उप सचिव निधि साहू ने लोकभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों को ‘सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी’ की शपथ दिलाई। सभी ने अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करने तथा कार्यप्रणाली में निष्ठा बनाए रखने का संकल्प लिया।

भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन को बढ़ावा देना उद्देश्य

सतर्कता जागरूकता सप्ताह का मुख्य उद्देश्य शासकीय कार्यों में पारदर्शिता बढ़ाना, प्रशासनिक कार्यप्रणाली में निष्ठा सुनिश्चित करना और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था को मजबूत करना है। सप्ताह के दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन में सतर्कता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

सम्बन्धित खबरें