केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के साथ बस्तर की सामाजिक परंपराओं के प्रमुख मांझी-चालकी और बस्तर पंडुम के विजेताओं के साथ संवाद किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी के साथ बस्तर की सामाजिक परंपराओं के प्रमुख मांझी-चालकी और बस्तर पंडुम के विजेताओं के साथ संवाद किया।

X पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा, “आज राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी के साथ बस्तर की सामाजिक परंपराओं के प्रमुख मांझी-चालकी और बस्तर पंडुम के विजेताओं के साथ संवाद किया। राष्ट्रपति भवन में पहली बार बस्तर की पारंपरिक वेशभूषा में पहुँचे बस्तरवासी इस बात के प्रमाण हैं कि जो बस्तर कभी नक्सली हिंसा के कारण अपनी समृद्ध विरासत, संस्कृति और परंपराओं को खोता जा रहा था, वह आज नक्सलमुक्त होकर अपनी धरोहरों को सहेज रहा है। विकास के पथ पर आगे बढ़ चुका बस्तर आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ का सबसे विकसित संभाग बनकर विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।”

 

https://x.com/AmitShah/status/2082806776395899194?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2082806776395899194%7Ctwgr%5Eb5c1e1d8e3ec549df7bba38f45dc98234737b12e%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.pib.gov.in%2FPressReleasePage.aspx%3FPRID%3D2291988reg%3D48lang%3D2

सम्बन्धित खबरें

कोई सम्बन्धित खबर नहीं मिली।