श्री राम जन्मभूमि मंदिर के सेवादार ने लौटाई सोने की चेन

अयोध्या, 9 अगस्त।

गंगाराम पुरा, मुजफ्फरनगर की रहने वाली श्रद्धालु निर्मला देवी राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला के दर्शन करने आई थीं। इस दौरान उनकी हीरा जड़ित सोने की चेन कहीं गिर गई। जिसके चलते वह परेशान थीं। चेन का मूल्य लगभग 20 लाख रुपये बताया जा रहा है।

यह चेन श्री राम जन्मभूमि मंदिर के सेवादार ध्रुवेश मिश्रा को सड़क पर पड़ी मिली। उन्हें यह चेन अमावा मंदिर के समीप हनुमान गढ़ी की ओर जाने वाले रास्ते पर पड़ी मिली। चेन के वास्तविक स्वामी तक पहुंचने के लिए ध्रुवेश मिश्रा ने पीएफसी कार्यालय जाकर वहां से उद्घोषणा कराई।

इस पर महिला श्रद्धालु निर्मला देवी पत्नी मोहन कुमार (गंगाराम पुरा, मुजफ्फरनगर) वहां पहुंची। पुलिस कर्मियों के माध्यम से पूछताछ कर संतुष्टि होने के पश्चात सोने की चेन उन्हें सौंप दी गई। निर्मला देवी ने बताया कि उनके पति (अब स्वर्गीय) द्वारा दी गई निशानी होने के कारण उनके लिए चेन का महत्व मूल्य से कहीं अधिक है।

सम्बन्धित खबरें

कोई सम्बन्धित खबर नहीं मिली।