मालवा प्रवास पर आ रहे सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत, उज्जैन में दो प्रमुख कार्यक्रमों में होंगे शामिल

उज्जैन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत का इस सप्ताह मालवा प्रांत में प्रवास प्रस्तावित है। वे 17 सितम्बर 2026 को दोपहर उज्जैन पहुंचेंगे।

प्रवास के दौरान सायंकाल महाकाल परिसर, अरविंद नगर में उज्जैन महानगर के स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर वे स्वयंसेवकों से संगठन, समाज और राष्ट्र जीवन से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद करेंगे।

सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत 18 सितम्बर को प्रातः 11 बजे उज्जैन में सेवाज्ञ संस्थानम् द्वारा आयोजित ‘युवा धर्म संसद’ में युवाओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में युवाओं की भूमिका, भारतीय जीवन-मूल्यों और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर उनका मार्गदर्शन अपेक्षित है।

डॉ मोहन भागवत के मालवा प्रवास को लेकर स्वयंसेवकों एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में उत्साह है। उनके दोनों कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

सम्बन्धित खबरें

कोई सम्बन्धित खबर नहीं मिली।