सीमांत क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाना राष्ट्र की सुरक्षा के लिए आवश्यक – डॉ. सुरेन्द्र जैन

जोधपुर। 2 ऑगस्ट 2026|

विश्व हिन्दू परिषद जोधपुर प्रान्त कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में भाग लेने पहुंचे संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने अग्रसेन भवन (हाउसिंग बोर्ड) में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि यह वर्ष श्रद्धेय अशोक जी सिंहल का जन्म शताब्दी वर्ष है। अशोक जी का जोधपुर से गहरा नाता रहा है, आगामी 27 सितंबर से आरम्भ हो रहे शताब्दी वर्ष के उद्घाटन पर जोधपुर में एक बड़ा हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा तथा प्रान्त के सभी जिलों में भी हिन्दू सम्मेलन होंगे। इसी कड़ी में जिलों में दुर्गावाहिनी के शौर्य संचलन एवं युवा सम्मेलन का आयोजन होगा।

हित चिंतक अभियान के अंतर्गत इस वर्ष विश्व हिन्दू परिषद पूरे प्रान्त में 5 लाख से अधिक सक्रिय सदस्य बनाएगा, साथ ही विभाग एवं प्रान्त स्तर पर पूज्य सन्तों के सम्मेलन आयोजित कर उन्हें एक-दो गांव गोद देकर समाज में छुआछूत, धर्मांतरण पर रोक लगाने व संस्कारों के संरक्षण हेतु अनुरोध किया जाएगा। राजस्थान में गौ आधारित कृषि, पंचगव्य को प्रोत्साहन देने हेतु गौरक्षा विभाग जन जागरण तथा गौशालाओं को प्रोत्साहित करेगा।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने के सरकार के निर्णय का विहिप स्वागत करती है, माननीय उच्च न्यायालय ने भी इसको उचित ठहराया है और कहा है कि राष्ट्र की सुरक्षा सर्वोपरि है, यह बात अब सबको मानकर स्वयं ही सीमा क्षेत्र से अवैध निर्माण हटाकर मुस्लिम समाज को पहल करनी चाहिए। जिससे यह प्रकट होगा कि उनके मन में राष्ट्रीय सुरक्षा का भाव महत्वपूर्ण है। अन्यथा सरकार द्वारा भी अतिक्रमण तो हटेंगे ही।

उन्होंने युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए बजरंग दल एवं दुर्गावाहिनी के माध्यम से नशामुक्ति अभियान में तेजी लाएंगे और प्रदेश की युवा पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित करेंगे।

उन्होंने राजस्थान में वक़्फ़ के नाम पर चल रही धांधली एवं मनमानी पर कहा कि अब यह खुलकर सामने आ रहा है, हजारों एकड़ सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करके उसको उम्मीद पोर्टल के माध्यम से पंजीकृत करवाने का जो षड्यंत्र सामने आया है वो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यदि केंद्र सरकार ने वक़्फ़ कानून में संशोधन नहीं किया होता तो यह सारे देश पर ही कब्जा कर लेते। राजस्थान में धांधली पकड़ में आ गई है, इसका केंद्र बिंदु वक्फ बोर्ड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी अबू सूफियान बताया जा रहा है, साथ ही वक्फ़ बोर्ड स्टॉफ के कई सदस्य इस अपराध में संलिप्त हैं।

विश्व हिन्दू परिषद मांग करती है कि गत 16 वर्ष से अपने पद पर कायम मुख्य कार्यकारी अधिकारी को अविलंब हटाया जाए एवं उसके स्टॉफ को भी बदला जाए। साथ ही इस प्रकरण की गहन जांच कर दोषियों को कठोर दंड देना चाहिए।

 

 

 


 

सम्बन्धित खबरें

कोई सम्बन्धित खबर नहीं मिली।