रायपुर : घरजियाबंधान जलाशय योजना के लिए 51.6 करोड़ रुपये स्वीकृत

रायपुर : घरजियाबंधान जलाशय योजना के लिए 51.6 करोड़ रुपये स्वीकृत

रायपुर, 30 जून 2026

छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा जशपुर जिले के विकासखंड पत्थलगांव की घरजियाबंधान जलाशय योजना के कार्यों के लिए 51 करोड़ 6 लाख 29 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस सिंचाई योजना के निर्माण होने पर क्षेत्रीय किसानों को खरीफ एवं रबी फसलों के लिए लगभग 2064 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी।

योजना के निर्माण कार्य के लिए मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार जल संसाधन विभाग, अंबिकापुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

सम्बन्धित खबरें