रायपुर : उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने महिला थाना का किया लोकार्पण

रायपुर : उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने महिला थाना का किया लोकार्पण

रायपुर, 17 अप्रैल 2026

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा स्थित सिविल लाइन थाना परिसर में जिले के पहले महिला थाना का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह थाना महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के साथ उनकी शिकायतों के त्वरित निराकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस दौरान निरीक्षक भावना खांडेकर ने थाना प्रभारी का पदभार ग्रहण किया।

मंत्री ने कहा कि महिला थाना महिलाओं को सुरक्षित और भरोसेमंद वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया, थाना परिसर में वाटर कूलर लगाने की घोषणा की तथा अग्नि सुरक्षा संबंधी जागरूकता पाम्पलेट का विमोचन भी किया।

इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह, कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

सम्बन्धित खबरें