रायपुर : सुशासन तिहार-2026 के लिए व्यापक तैयारी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिए निर्देश

रायपुर : सुशासन तिहार-2026 के लिए व्यापक तैयारी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिए निर्देश

रायपुर, 16 अप्रैल 2026

राज्य सरकार सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 1 मई से 10 जून तक प्रदेशभर में सुशासन तिहार-2026 का आयोजन करेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी कलेक्टरों को अभियान के सफल संचालन के लिए विस्तृत निर्देश जारी किए हैं।

मुख्यमंत्री ने 30 अप्रैल तक लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसमें भूमि संबंधी प्रकरण, मनरेगा भुगतान, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र, बिजली, हैंडपंप तथा विभिन्न हितग्राही योजनाओं से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी।

सुशासन तिहार के दौरान ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जन समस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे, जहां आवेदनों का अधिकतम एक माह के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। शिविरों में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री अभियान के दौरान विभिन्न जिलों का दौरा कर विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा करेंगे तथा आम नागरिकों से सीधे संवाद कर फीडबैक भी लेंगे।

सम्बन्धित खबरें