रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया मावा मोदोल लाइब्रेरी चारामा का शुभारंभ

रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया मावा मोदोल लाइब्रेरी चारामा का शुभारंभ

रायपुर, 19 अप्रैल 2026

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांकेर जिले के चारामा में 43 लाख रुपये की लागत से निर्मित मावा मोदोल लाइब्रेरी का लोकार्पण किया। उन्होंने लाइब्रेरी का अवलोकन कर विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें लगन से पढ़ाई कर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाते हुए देश-प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के लिए लाइब्रेरी और नालंदा परिसर जैसी सुविधाओं का विस्तार कर रही है। नई लाइब्रेरी में एक साथ 75 विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।

कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसार ने बताया कि जिले के सभी 11 तहसील मुख्यालयों में मावा मोदोल लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। वर्तमान में कांकेर जिले में यह छठी निःशुल्क लाइब्रेरी है।

सम्बन्धित खबरें