रायपुर : मुख्यमंत्री साय 28 मार्च को जशपुर में श्रमिकों के बैंक खातों में 27.15 करोड़ रुपये की राशि अंतरित करेंगे

26 मार्च 2026 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में शनिवार 28 मार्च को दोपहर 1 बजे जिला मुख्यालय जशपुर के वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में जिला स्तरीय श्रमिक सम्मेलन आयोजित होगा। मुख्यमंत्री श्रम विभाग की 12 विभिन्न श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 79,340 निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिजनों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 27.15 करोड़ रुपये की राशि अंतरित करेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन करेंगे। वित्त मंत्री ओपी चौधरी, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. राम प्रताप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के सचिव गिरीश रामटेके ने बताया कि दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना के अंतर्गत 14 हितग्राहियों को 14.32 लाख रुपये, मिनीमाता महतारी जतन योजना के अंतर्गत 1,960 श्रमिकों को 3.92 करोड़ रुपये, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना के तहत 297 श्रमिकों को 44.55 लाख रुपये, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के अंतर्गत 20 हितग्राहियों को 20 लाख रुपये, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत 325 श्रमिकों के बच्चों को 38.88 लाख रुपये, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के अंतर्गत 3,040 श्रमिकों को 6.08 करोड़ रुपये, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत 71,220 श्रमिकों के बच्चों को 14.53 करोड़ रुपये, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना के अंतर्गत 1,142 श्रमिकों को 39.50 लाख रुपये, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के तहत 526 हितग्राहियों को 1.52 करोड़ रुपये, मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना के अंतर्गत

सम्बन्धित खबरें