रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को दी बधाई

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को दी बधाई

रायपुर, 15 अप्रैल 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से दूरभाष पर बातचीत कर उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण से राज्य निरंतर प्रगति करेगा।

उल्लेखनीय है कि सम्राट चौधरी ने आज बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की है।

सम्बन्धित खबरें