रायपुर : मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज होगी छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक

रायपुर : मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज होगी छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक

रायपुर, 28 अप्रैल 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक 29 अप्रैल को अपराह्न 3:30 बजे मंत्रालय (महानदी भवन), नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित की जाएगी। इस संबंध में आदिम जाति विकास विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

बैठक में आदिम जाति विकास मंत्री एवं परिषद के उपाध्यक्ष रामविचार नेताम सहित प्रदेश के वरिष्ठ मंत्रीगण, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी तथा परिषद के सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे।

बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसमें 11 मार्च 2025 की बैठक के कार्यवाही विवरण के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा के साथ कृषि एवं किसान कल्याण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला एवं बाल विकास तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा योजनाओं का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा।

इसके अलावा आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श होगा। इनमें संस्थान में रिक्त पदों पर भर्ती, उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति हेतु टीआई पद की स्थापना तथा संग्रहालय में जनजातीय धार्मिक स्थलों के निर्माण एवं प्रदर्शन जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। बैठक में अनुसूचित क्षेत्रों के प्रशासन पर राज्यपाल प्रतिवेदन वर्ष 2024-25 के अनुमोदन सहित अन्य महत्वपूर्ण जनजातीय विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।

सम्बन्धित खबरें