रायपुर में 28 और 29 अक्टूबर को महिला आयोग की जनसुनवाई

  • Admin
  • Oct 27, 2026
  • 7,014 views

अध्यक्ष ममता साहू के नेतृत्व में होगी प्रकरणों की सुनवाई, पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने पर रहेगा जोर

रायपुर, 27 अक्टूबर 2026। 

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए 28 और 29 अक्टूबर को रायपुर में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। आयोग की अध्यक्ष ममता साहू के नेतृत्व में आयोग के अन्य सदस्य भी जनसुनवाई में शामिल होकर प्रकरणों की सुनवाई करेंगे।

जनसुनवाई का उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को अपनी समस्याएं आयोग के समक्ष रखने का अवसर उपलब्ध कराना और उनके मामलों के निराकरण की दिशा में प्रभावी पहल करना है। आयोग द्वारा महिलाओं से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई कर उन्हें त्वरित न्याय दिलाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

सम्बन्धित खबरें