प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो में रजत पदक जीतने पर यामिनी मौर्य को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों- 2026 में जूडो के  57 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतने पर यामिनी मौर्य को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यामिनी मौर्य ने बहुत शानदार खेल दिखाया और उनके प्रदर्शन में जूडो के प्रति उनका जुनून साफ ​​तौर पर झलकता था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्वास प्रकट किया कि उनकी यह उपलब्धि कई युवाओं को जूडो की तरफ आकर्षित करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने यामिनी मौर्य के भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने X पर पोस्ट में कहा;

“जूडो 57 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतने पर यामिनी मौर्य को बधाई! उन्होंने बहुत अच्छा खेला और उनके प्रदर्शन में जूडो के प्रति उनका जुनून साफ ​​तौर पर झलकता था। उनकी यह उपलब्धि आने वाले समय में कई युवाओं को जूडो की ओर आकर्षित करेगी। भविष्य में उनके प्रयासों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

https://x.com/narendramodi/status/2083380867725173083?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2083380867725173083%7Ctwgr%5E8a2bd9e3806ae78b5df39b50de94ab0af554ecd1%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.pib.gov.in%2FPressReleasePage.aspx%3FPRID%3D2292849reg%3D48lang%3D2

सम्बन्धित खबरें