पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ

बलरामपुर, 13 जुलाई 2026/

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, टांगरमहरी, बलरामपुर में शैक्षणिक सत्र 2027-28 हेतु कक्षा 6 वीं में 80 सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।
जिले के मान्यता प्राप्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 5 वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं प्रवेश के लिए पात्र होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी ी http://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/index/Registration पोर्टल पर जाकर निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। विद्यालय के प्राचार्य ने निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन करने जिले के सभी पात्र विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की है।

सम्बन्धित खबरें