वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम का आयोजन

  • Admin
  • Jul 28, 2026
  • 8,690 views

28  जुलाई 2026

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शिक्षा विकास परिषद, दक्षिण असम प्रांत की ओर से “नमामि भारतम्” कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती विद्या निकेतन, श्रीभूमि में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती, भारत माता तथा वंदे मातरम् के रचयिता बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ। विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के अखिल भारतीय संगठन मंत्री के. एन. रघुनंदनन तथा विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री डॉ. पवन तिवारी, सरस्वती विद्या निकेतन श्रीभूमि की प्रबंधन समिति की अध्यक्षा डॉ. गीता साहा, शिक्षा विकास परिषद दक्षिण असम प्रांत के मंत्री डॉ. दीपांकर पाल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन हुआ। तत्पश्चात शिक्षा विकास परिषद, दक्षिण असम प्रांत के सचिव डॉ. दीपांकर पाल ने स्वागत किया। के. एन. रघुनंदनन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्य, भारतीय ज्ञान परंपरा, मूल्यपरक शिक्षा तथा राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका को स्पष्ट किया। क्षेत्र संगठन मंत्री डॉ. पवन तिवारी ने वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के संदर्भ में इतिहास, राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना तथा भारतीय सांस्कृतिक परंपरा में उसके महत्वपूर्ण स्थान पर विस्तृत प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में शिक्षा विकास परिषद, दक्षिण असम प्रांत के प्रांत निरीक्षक एवं सरस्वती विद्या निकेतन, श्रीभूमि के प्रधान आचार्य अंजन गोस्वामी द्वारा लिखित वंदे मातरम् विषयक पुस्तक का लोकार्पण किया गया।

 

 

सम्बन्धित खबरें