इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर ‘ए’ ग्रेड अधिमान्यता

 

राज्यपाल रमेन डेका से कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने की सौजन्य भेंट, उपलब्धि पर राज्यपाल ने दी बधाई

रायपुर, 10 सितंबर 2026।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने कृषि शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के राष्ट्रीय कृषि शिक्षा अधिमान्यता बोर्ड ने विश्वविद्यालय को ‘ए’ ग्रेड अधिमान्यता प्रदान की है। विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित विभिन्न महाविद्यालयों और शिक्षण कार्यक्रमों को भी अधिमान्यता मिली है।

इस उपलब्धि की जानकारी इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने आज लोक भवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका से सौजन्य भेंट के दौरान दी। उन्होंने राज्यपाल को विश्वविद्यालय की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से अवगत कराया और अधिमान्यता की प्रक्रिया एवं परिणाम की जानकारी साझा की।

कृषि शिक्षा में गुणवत्ता और उत्कृष्टता को मिली मान्यता

राष्ट्रीय कृषि शिक्षा अधिमान्यता बोर्ड की ओर से मिली ‘ए’ ग्रेड अधिमान्यता विश्वविद्यालय में संचालित कृषि शिक्षा की गुणवत्ता, शैक्षणिक व्यवस्थाओं और शिक्षण कार्यक्रमों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों एवं शिक्षण कार्यक्रमों को मिली अधिमान्यता से कृषि शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान की स्थिति और मजबूत हुई है।

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि पर कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल तथा विश्वविद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस उपलब्धि को कृषि शिक्षा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय के निरंतर प्रयासों का परिणाम बताते हुए आगे भी उत्कृष्टता की दिशा में कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।

सम्बन्धित खबरें

कोई सम्बन्धित खबर नहीं मिली।