तालाकुर्रा धान खरीदी मामले में खरीदी केंद्र प्रभारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर व बारदाना प्रभारी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज

उत्तर बस्तर कांकेर, 14 जुलाई 2026

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान धान खरीदी मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। खाद्य अधिकारी कांकेर से मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार खाद्य सहकारिता एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अधिकारी-कर्मचारियों की संयुक्त टीम का गठन किया गया था। संयुक्त जांच दल द्वारा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मरकाटोला के अंतर्गत उपार्जन केंद्र तालाकुर्रा का भौतिक सत्यापन करने पर 3692.68 क्विंटल धान की कमी पाए जाने के कारण प्रबंधक आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मरकाटोला द्वारा धान खरीदी केंद्र तालाकुर्रा के खरीदी केंद्र प्रभारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर और बारदाना प्रभारी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराया गया है। 

सम्बन्धित खबरें