कलेक्टर के निर्देशन में अतिक्रमण पर सतत कार्रवाई

  • Admin
  • Aug 04, 2026
  • 2,963 views

कलेक्टर के निर्देशन में अतिक्रमण पर सतत कार्रवाई

विद्यालय के लगभग 1 एकड़ भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त

बलरामपुर, 03 अगस्त 2026/

कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत पलगी स्थित शासकीय विद्यालय की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रामानुजगंज आनंद राम नेताम के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए लगभग 1 एकड़ भूमि को कब्जा मुक्त कराया।
कार्रवाई के दौरान राजस्व अमला एवं पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमित भूमि को खाली कराकर विद्यालय परिसर को पुनः शासकीय उपयोग के लिए सुरक्षित किया गया। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें तथा सार्वजनिक संपत्तियों के संरक्षण में प्रशासन का सहयोग करें।


 

सम्बन्धित खबरें