सीएम साय ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की गतिविधियों की जानकारी ली

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की गतिविधियों की जानकारी ली

सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज आरंग विकासखंड के अंतर्गत ग्राम कोसरंगी पहुंचे, जहां उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत आजीविका सेवा केन्द्र का अवलोकन किया। यह आजीविका सेवा केन्द्र कलस्टर भैंसा के अंतर्गत संचालित है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिहान से जुड़ी महिलाओं से आत्मीयता से संवाद किया और आजीविका केन्द्र की आय-व्यय की जानकारी ली।

समूह की अध्यक्ष श्रीमती गीता वर्मा ने बताया कि आजीविका सेवा केन्द्र में हल्दी-मिर्ची, गेंहू पिसाई के अलावा धान बीज क्रय कर किसानों को बेचा जाता है। इसके अलावा ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी अन्य गतिविधियां संचालित की जा रही है। इससे समूहों को आय प्राप्त होती है। मुख्यमंत्री ने समूह की महिलाओं को अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल, कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव कुमार सिंह उपस्थित थे।

सम्बन्धित खबरें