चक्रवात ‘अर्नब’ पर केंद्र सतर्क, अमित शाह ने दिया चार राज्यों को हरसंभव मदद का भरोसा

  • Admin
  • Oct 29, 2026
  • 5,699 views

अमित शाह ने आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से की बात

 राहत-बचाव कार्यों के लिए NDRF- SDRF की टीमें सक्रिय

 नुकसान का आकलन करने जल्द आएंगी केंद्रीय टीमें

 

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर 2026। चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश को आपदा के दौरान लोगों की कठिनाइयां कम करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।

युद्धस्तर पर राहत-बचाव अभियान

अमित शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट के जरिए बताया कि चक्रवात से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीमें सक्रियता से युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हैं। आपदा के प्रभाव का आकलन करने और आगे की आवश्यक सहायता तय करने के लिए जल्द ही अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीमें (IMCT) भेजी जाएंगी।

प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है केंद्र सरकार

गृह मंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में भारत सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ लोगों के साथ खड़ी है। केंद्र सरकार प्रभावित राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी, ताकि आपदा के कारण लोगों को होने वाली परेशानियों को कम किया जा सके।

सम्बन्धित खबरें

कोई सम्बन्धित खबर नहीं मिली।