रायपुर : मुख्यमंत्री से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर : मुख्यमंत्री से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, 20 अप्रैल 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के मुख्य महाप्रबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव ने सौजन्य मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान राज्य में पेट्रोलियम क्षेत्र के विस्तार, ईंधन आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आमजन के लिए सुविधाओं को और अधिक सुलभ बनाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर आईओसीएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

सम्बन्धित खबरें