द्वारकाधीश के दर्शन के बाद रुक्मणी माता मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन

12वीं-13वीं सदी के प्राचीन मंदिर की स्थापत्य कला से प्रभावित हुए डॉ. मोहन यादव

गुजरात। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात प्रवास के दौरान गुरुवार को द्वारका पहुंचकर भगवान द्वारकाधीश के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने सपत्नीक प्राचीन रुक्मणी माता मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन और पूजा-अर्चना की।

द्वारकाधीश मंदिर के निकट स्थित रुक्मणी माता मंदिर की प्राचीन स्थापत्य कला ने मुख्यमंत्री को विशेष रूप से प्रभावित किया। इस दौरान उन्हें मंदिर के निर्माण, स्थापत्य शैली और इसके विभिन्न ऐतिहासिक पहलुओं की जानकारी दी गई।

बताया गया कि रुक्मणी माता मंदिर का निर्माण 12वीं-13वीं सदी के दौरान हुआ था। मंदिर की स्थापत्य कला में उस दौर की शिल्प परंपरा और भारतीय मंदिर स्थापत्य की विशिष्ट विशेषताएं दिखाई देती हैं। मुख्यमंत्री ने मंदिर की कला एवं स्थापत्य की जानकारी में रुचि दिखाई और प्राचीन सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया।

सम्बन्धित खबरें

कोई सम्बन्धित खबर नहीं मिली।