‘एक घंटा खेल के मैदान में’ के तहत विद्यार्थियों ने निकाली साइकिल रैली

रायपुर, 30 अगस्त 2026। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय खेल गतिविधियों के अंतर्गत रविवार को ‘एक घंटा खेल के मैदान में’ एवं ‘खेलेगा भारत-जीतेगा भारत’ की थीम पर ‘संडे ऑन साइकिल’ गतिविधि का आयोजन किया गया। भारत सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा भारतीय खेल प्राधिकरण के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

साइकिल रैली को विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने प्रशासनिक भवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल और शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

करीब 5 किलोमीटर की साइकिल यात्रा प्रशासनिक भवन से शुरू होकर इंजीनियरिंग कॉलेज, संगीत वाटिका, एग्रीकल्चर म्यूजियम, कॉलेज कैंपस और आवासीय परिसर होते हुए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में संपन्न हुई। पूरे मार्ग में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए फिटनेस, स्वास्थ्य और अनुशासन का संदेश दिया।

कार्यक्रम में डॉ. संजय शर्मा, डॉ. प्रवीण वर्मा, डॉ. जी.पी. आयाम, डॉ. एच.के. सिंह, सूबेदार मेजर गोवर्धन शर्मा, डॉ. राम कुमार ठाकुर सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, एनएसएस स्वयंसेवक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

सम्बन्धित खबरें

कोई सम्बन्धित खबर नहीं मिली।