उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व मंत्री स्व. पारस जैन के निवास पहुंचकर परिजनों से की भेंट, व्यक्त की शोक संवेदना

  • Admin
  • Aug 12, 2026
  • 9,890 views

भोपाल : बुधवार, अगस्त 12, 2026

 

 

उपमुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने आज पूर्व मंत्री स्व.  पारस जैन के निवास पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट की और शोक संवेदना व्यक्त की।

उपमुख्यमंत्री  शुक्ल ने पूर्व मंत्री स्व.  पारस जैन के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ हैं। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी स्व.  पारस जैन को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

 


 

सम्बन्धित खबरें